KGF Chapter 2 ने 11वें दिन लगाई ट्रिपल सेंचुरी, अब नजर 400 करोड़ पर

By: Pinki Mon, 25 Apr 2022 08:53:58

KGF Chapter 2 ने 11वें दिन लगाई ट्रिपल सेंचुरी, अब नजर 400 करोड़ पर

केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की नजर अब 400 करोड़ रुपए के कलेक्शन में है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने रविवार (KGF Chapter 2 Box Office Collection) को 300 करोड़ रुपए के क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने इससे पहले दूसरे शनिवार तक 298.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 11.56 करोड़ रुपए और शनिवार 18.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 100 करोड़ रुपए, चौथे दिन 150 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। केजीएफ 2 ने छठे दिन 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, एक हफ्ते बाद 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। नौवें दिन फिल्म ने 275 करोड़ और 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है। साल 2019 के बाद केजीएफ 2 पहली फिल्म है, जिसने 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

300 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म

2014: पीके
2015: बजरंगी भाईजान
2016: सुल्तान और दंगल
2017: टाइगर जिंदा है
2018: पद्मावत, संजू
2019: वॉर
2022: केजीएफ चैप्टर 2

ये भी पढ़े :

# ना टॉप-ना ब्रा, उर्फी जावेद का ये नया लुक फैंस के छुड़ा रहा पसीने, देखें वीडियो

# व्हाइट कलर स्ट्रैप्लेस ड्रेस में नजर आई Palak Tiwari, फैंस बोले - Wow ❤️ beautiful queen ❤️❤️❤️❤️

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com